पक्षी टकराने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद

विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रहा था विमान

नई दिल्ली/एजेंसी। एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान को अचानक रद करना पड़ा। इसके बाद यात्रियों में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के लिए जब विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था, उसी वक्त एक पक्षी विमान से जा टकराया।
इसके बाद इस उड़ान को रद कर दिया गया। एअरलाइन अधिकारी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, उड़ान भरने के लिए रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील विमान के अगले हिस्से से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इसके वजह से एअरलाइन को उड़ान रद करनी पड़ी और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पक्षी उड़ान भरने से पहले टकराया। यह तब हुआ जब विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button