कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास का निधन, कई बार रहीं सांसद

कवयित्री से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

उदयपुर/राजस्थान। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उदयपुर की सांसद रही डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 79 वर्ष की थीं।
डॉ. गिरिजा व्यास 31 मार्च को गणगौर पूजा के दौरान आग की चपेट में आ गई थीं, जिससे उनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक जल गया था। गंभीर जलने के साथ ही उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था, जिससे उनकी स्थिति और भी नाजुक हो गई थी। लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
डॉ. व्यास कांग्रेस पार्टी की एक प्रभावशाली चेहरा थीं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान सरकार में मंत्री, तथा कई बार विधायक और सांसद रह चुकी थीं। 1 उनकी छवि एक शिक्षित, सशक्त और विचारशील नेता के रूप में रही है, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर हमेशा खुलकर काम किया।

25 साल की उम्र में बनी थी विधायक

  • डॉ. गिरिजा व्यास भारतीय राजनीति की एक ऐसी बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ रही, जिन्होंने चार बार भारतीय संसद में लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया है। वह महज पच्चीस वर्ष की आयु में राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनीं और कई मंत्रालयों का दायित्व संभालने का मौका मिला।
  • नरसिम्हा राव सरकार में उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-2 सरकार में उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट में शहरी आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। डॉ. व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही है।
  • वह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के अलावा लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद एवं बतौर एआईसीसी मीडिया प्रभारी भी रहीं है। फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति के साथ-साथ विचार विभाग की चेयरपर्सन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश पत्रिका की मुख्य सम्पादक रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button