मुस्लिम बनाने का अड्डा बना दुबई! सिर्फ छह महीने में 3600 से ज्यादा लोगों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन
इस्लामिक शिक्षा को बढावा देता है कल्चरल सेंटर

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात का दुबई दुनिया में धर्म परिवर्तन का सबसे बड़ा अड्डा बनता दिख रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के पहले छह महीनों में दुबई में 3,600 से ज़्यादा लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया है। ये धर्म परिवर्तन शहर में इस्लामिक मामलों और धर्मार्थ गतिविधियों विभाग (आईएसीएडी) के अंतर्गत आने वाले मोहम्मद बिन राशिद इस्लामिक कल्चरल सेंटर की देखरेख और निर्देशन में हुए हैं। इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने वाले ये लोग अलग-अलग धर्मों के अनुयायी बताए जा रहे हैं।
कल्चरल सेंटर ने धर्मांतरण के साथ ही अपने सैक्षणिक कार्यक्रों में 1300 से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी किया है। ये छात्र इस्लामी मान्यताओं और प्रथाओं पर आधारित अलग-अलग कोर्स करेंगे। मोहम्मद बिन राशिद इस्लामिक कल्चरल सेंटर ने 47 एजुकेशनल और अवेयरनेस कोर्सेज को भी आयोजित किया है, जिनमें 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये कोर्सेज इस्लामिक कल्चर को बढ़ावा देने और क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के आईएसीएडी के मुख्य प्रयासों का हिस्सा थे।
दुबई के इस कल्चरल सेंटर का उद्देश्य सांस्कृतिक और धार्मिक प्रचार करना और सहिष्णुता, ज्ञान और संवाद पर आधारित इस्लाम की एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत करना है। केंद्र नए धर्मांतरित लोगों को समुदाय में ढलने और एकीकृत होने में मदद करने के लिए संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करता है। यूएई सरकार के अनुसार, दुबई में इस्लाम धर्म अपनाने के इच्छुक व्यक्ति न्याय मंत्रालय और अन्य स्थानीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करके ऐसा कर सकते हैं।
इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा न्याय मंत्रालय, न्यायिक विभाग, या इस्लामी मामलों और धर्मार्थ गतिविधियों विभाग (आईएसीएडी) के साथ की जा सकती है। आईएसीएडी घोषणा के बाद इस्लाम धर्म अपनाने का प्रमाण पत्र भी जारी करता है।




