भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट जल्द, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को दिया निर्देश

भारत ने चीनी पर्यटकों को फिर से शुरू किया वीजा देना

नई दिल्ली/एजेंसी। अगले महीने की शुरुआत से भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस की शुरुआत हो सकती है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते में काफी कड़वाहट बढ़ गई थी। करीब पांच साल बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में फिर से गरमाहट बढ़ रही है।
भारत सरकार ने कहा है कि एअर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइनों से कहा है कि चीन के लिए तुरंत उड़ाने शुरू करने के लिए तैयार रहें। कोरोना काल के बाद ये सर्विस बंद हो गई थी।
कोरोना महामारी से पहले दोनों देशों के बीच हर महीने 539 सीधी उड़ानें हुआ करती थीं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी का आधिकारिक एलान अगस्त के अंत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकता है।
हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह भारत और चीन पर एकतरफा टैरिफ लगाया है उसका दोनों देशों ने एक सुर में विरोध किया है। भारत सरकार ने 24 जुलाई से चीनी पर्यटकों को फिर से वीजा देना भी शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button