गाजियाबाद में भड़काऊ पोस्ट डालने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

मुरादनगर/गाजियाबाद। गाजियाबाद में समुदाय विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी मसूरी ने बताया कि दो दिन पूर्व रेवड़ा रेवड़ी गांव के रहने वाले एक युवक के सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। पोस्ट में आरोपी युवक ने समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बाते कही थी।
वहीं, उक्त पोस्ट के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस संबंध में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मोहित कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।



