चलती बाइक पर खड़े होकर युवक टशन में बना रहा था वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे युवक को मोदीनगर पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपित का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। बाइक पर बैठे दूसरे युवक की भी पुलिस तलाश में जुटी है। संबंधित धाराओं में मोदीनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दरअसल, एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक बाइक पर दो युवक स्टंट कर रहे हैं। इसमें एक युवक बाइक की पिछली सीट पर बैठा है जबकि दूसरा युवक बाइक की सीट पर खड़ा है। बाइक चल रही है। वह चलती बाइक पर स्टंट कर रहा है।
इस खतरनाक स्टंट से युवक के साथ अन्य लोगों की भी जान का खतरा बना। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस हरकत में आई। छानबीन में सामने आया कि स्टंट करने वाला युवक गांव सीकरी खुर्द का विकास कुमार है। उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि विकास को जेल भेजा गया है। इसके साथी की तलाश चल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button