आ गई मोनालिसा के फिल्म की डेट! जेल से छूटे डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महेश्वर पहुंचकर किया बड़ा ऐलान
The release date of Monalisa's film is here! Director Sanoj Mishra, who was released from jail, made a big announcement after reaching Maheshwar

खरगोन/मध्य प्रदेश। वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने का ऐलान करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा है कि मोनालिसा के परिवार ने संकट के समय में उनका बहुत साथ दिया है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। खरगोन जिले के महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर पहुंचे डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि हाल ही के कुछ दिनों में उन्हें बहुत प्रॉब्लम हुई। एक लड़की के माध्यम से रेप केस लगवा कर उन्हें जेल भिजवा दिया गया।
उन्होंने कहा कि मोनालिसा की फैमिली ने संकट में उसी तरह साथ दिया जिस तरह से मेरे मां-बाप और भाई ने। उन्होंने बताया ‘द डायरी ऑफ़ मणिपुर’ फिल्म में मोनालिसा का लीड रोल है और इसकी शूटिंग अगले हफ़्ते से शुरू हो जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में उनके खिलाफ केस लगवाने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ काफी भड़ास निकाली।
उन्होंने बताया कि वसीम रिजवी नामक कई मामलों के आरोपी ने एक लड़की की मदद से उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया, जिसकी वजह से उन्हें जेल में रहना पड़ा। उन्होंने बताया वसीम रिजवी पहले समाजवादी पार्टी का नेता था और उनकी ज्वाइंट वेंचर की फिल्म का प्रोड्यूसर भी था। लेकिन वह पूरा पैसा समेट कर भाग गया। उन्होंने कहा कि मैं उसके खिलाफ अपराध दर्ज कराया तो उसने लड़की के जरिए मुझे जेल भिजवा दिया। उसका मकसद था कि मेरा दुनिया में नाम ना हो, गरीब लड़की का भविष्य ना बने।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि सुनियोजित षड्यंत्र के साथ जेल जाने पर तकलीफ के साथ अच्छा अनुभव भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जेल की यात्रा तो बड़े-बड़े लोगों स्टार एक्टर और नेताओं ने भी की है। सफाई देने की जरूरत तो नहीं, लेकिन जो चीज सामने आई है उससे मामला स्पष्ट हो गया। न्यायालय ने कहा है कि जो लोग भी कांड के पीछे हैं, उन पर कार्रवाई हो।
उन्होंने बताया कि वसीम रिजवी सपोर्ट पाने के लिए कभी हिंदू हो जाता है तो कभी भगवा धारण कर लेता है। सनोज मिश्रा ने कहा कि भगवा ओढ़ लेने से आप सारे अपराध से मुक्त नहीं हो सकते। उन्होंने कहा मैं उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गया था और इसके बाद महेश्वर में मोनालिसा के परिवार से मिलने आया।
मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा के परिवार से मिलकर उनसे बात करना जरूरी था। जब तक ईश्वर नहीं चाहेगा, मुझे कुछ नहीं होगा। दुनिया अपने हिसाब से चलती रहेगी और मेरा कारवां भी चलता रहेगा। सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की ट्रेनिंग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं करीब 6 महीने से तैयारी कर रहा था। लेकिन इसके पूर्व ही बिना तथ्य के सोशल मीडिया पर टीआरपी के लिए लोगों ने गंदगी फैला दी।
उन्होंने कहा कि मोनालिसा ने 6 महीने का काम 4 महीने में करके दिखा दिया है। उसने खूब मेहनत की है और मैं साबित कर दूंगा कि मैंने जो यहां आकर निर्णय लिया था वह सही है। उन्होंने बताया कि मोनालिसा उनके गुरुकुल में रहकर ट्रेनिंग सीख रही थी। उसके बाद वह किसी रिश्तेदार के यहां गई और फिलहाल वह परिवार के साथ है। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हुआ है। इसमें मोनालिसा की खूब तारीफ हो रही है।




