बरेली में रेलवे लाइन के पास खाेदाई में मोर्टार बम निकलने से मच गई खलबली, आर्मी ने कर दिया निष्क्रिय

There was a commotion in Bareilly when a mortar bomb was found in the excavation near the railway line, the army defused it

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय सेना का एक मोर्टार बम मजदूरों को मिला। पुलिस और आर्मी की यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मोर्टार बम कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। दरअसल, मोर्टार बम मिलने वाली जगह रेल लाइन से बेहद करीब आर्मी एरिया भी है।
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के पास मिट्टी डाले जाते समय मोर्टार बम मिला है। आर्मी के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। माना जा रहा है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद मिट्टी में दबा दिया गया होगा। यहां मिट्टी लाते समय खुदाई में आ गया होगा।
बुधवार को पुलिस का कहना है कि दो दिन से काफी बारिश होने से कई जगह रेल लाइन की मिट्टी धंस गई है। इन स्थानों पर जेसीबी के जरिये बाहर से लाकर मिट्टी डाली जा रही है। मंगलवार की रात करीब एक बजे सुभाष नगर में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। काम करने वाले मजदूरों को मिट्टी के ढेर में संदिग्ध वस्तु मिली।
सूचना पर रात में ही एसपी सिटी मानुष पारीक सुभाष नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मिला सामान मोर्टार बम है। पुलिस ने रात में दो बजे आर्मी की यूनिट को बुलाया। आर्मी का बम स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार हम को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस का कहना है कि मोर्टार काफी पुराना है।
पुलिस और सेना की टीमें जांच कर रही है कि मोर्टार कहां से और किस यूनिट के लिए जारी किया गया था। सीओ अजय कुमार ने बताया कि मोर्टार बम को आर्मी की मदद से नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में और विस्फोटक होने की आशंका के चलते जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button