हत्या के बाद तेजाब से नहलाया, बालू में दबा नाबालिग लड़की का अर्धनग्न हालत में शव बरामद
After murder, she was bathed with acid, the body of a minor girl was found half naked, buried in sand

गोपालगंज/बिहार। एक बार फिर एक और नाबालिग लड़की का शव नदी के किनारे से बरामद किया गया है। पहले इस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। लेकिन पुलिस ने जल्द ही इस शव का शिनाख्त कर लिया है। जबकि इस मामले में मृतक के मां और पिता को हिरासत में लिया गया है। मामला यादोपुर के सिहोरवा गांव का है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस अज्ञात युवती का शव बालू के अंदर से बरामद किया गया था। उसकी पहचान आंचल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 15 वर्षीय आंचल कुमारी यादोपुर के सिंहोरवा निवासी लालबाबू यादव की बेटी थी।
पुलिस में मुताबिक कल रात्रि करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गंडक नदी के किनारे बालू के ढेर में एक लड़की का शव है। सूचना मिलते ही यादोपुर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से पुलिस ने बालू के ढेर से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद किया। लड़की के शरीर पर टॉप था और नीचे उसने ब्लू रंग की पैंटी पहन रखी थी। मतलब उसका शरीर अर्धनग्न हालत था। लड़की के जीभ बाहर निकला हुआ था। जबकि बालू के अन्दर शव के होने से उसकी पहचान करना मुश्किल था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की का गला दबाकर हत्या किया गया है। फिर उसके शव को बालू के ढेर में दफना दिया गया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शरीर पर तेजाब फेंका गया है। जिसकी वजह से उसकी पहचान संभव नहीं है। यानी हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए तेजाब फेंका गया होगा। जानकारी मिली है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के मां और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। वही इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है कि आखिर पूरा मामला क्या है।




