बीजेपी का बैनर लगाया और शुरू कर दी बैठक, कानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल को बना दिया पार्टी दफ्तर

BJP's banner was put up and the meeting started, Kanpur BJP District President made the hospital a party office

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में राजनीतिक गलियारों में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। बीजेपी उत्तर जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय की जगह अस्पताल के जनरल वार्ड में बैठक की। बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कुर्सियों की जगह मरीजों के बेड पर जूता पहन कर बैठक में शामिल हुए। तीमारदारों की कुर्सियों पर भी कब्जा जमा लिया। वहीं बीच में उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित अपने बेड पर लेटे थे, उनके ठीक पीछे बीजेपी का बैनर टंगा हुआ था।
बीजेपी उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में हुई बैठक में 14 अप्रैल तक आए कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दरअसल उत्तर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बनने के कुछ ही दिन बाद सीढ़ियों से फिसल गए थे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद से अनिल दीक्षित वेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद से वहां पर बीजेपी नेताओं की आवाजाही बनी हुई है।
अनिल दीक्षित के प्राइवेट रूम में भर्ती होने से बाकी मरीजों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा था। उन्होंने सोमवार दोपहर अस्पताल के जनरल वार्ड में ही जिला कार्यकारिणी की बैठक बुला ली। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया। वार्ड में दोनों तरफ पड़े मरीजों के बेड पर बैठाया गया। दूर बैठे कुछ कार्यकर्ता जूते पहनकर ही ऊपर चढ़ गए। अस्पताल में हुई बैठक की तश्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
अस्पताल में हुई कार्यकारिणी बैठक को लेकर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि यह अस्पताल अभी नया बना हुआ है। जनरल वार्ड में कोई भर्ती नहीं था, इसलिए यहां पर बैठक कर ली। वहीं डॉक्टर गोविंद त्रिवेदी ने बताया कि अनिल दीक्षित प्राइवेट रूम में भर्ती हैं। बहुत जल्द वह डिस्चार्ज होने वाले हैं। मुझे जनरल वार्ड में बैठक करने की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button