कोई ​भी विभागीय कार्य आनलाईन/आफलाईन लम्बित ना रहने पाएं: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में जिलाधिकारी महोदय श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एन0एस0ए0पी0), वृद्धावस्था पेंशन योजना/ राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, विशिष्ट विकलांगता आईडी, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पी0एम0ए0जी0वाई0), निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बाल संरक्षण सेवायें एवं पाक्सो, श्रम विभाग की योजनायें, ई-श्रम पोर्टल, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, एमसीएम छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग में संचालित योजनायें, एकीकृत बाल विकास योजना (आई0सी0डी0एस0), प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए आवास-शहरी), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डी0डी0यू0-जी0के0वाई0), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी0एम0ई0जी0पी0), प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पी0एम0यू0वाई0)- बीपीएल परिवारो के लिए एलपीजी कनेक्शन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कार्यान्यवन,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन0एच0एम0), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डी0डी0यू0-जी0जे0वाई0), समेकित विद्युत विकास योजना (आई0पी0डी0एस0), स्वच्छ भारत मिशन – शहरी (एस0बी0एम0-यू0), स्मार्ट सिटी मिशन, कृषि अवसंरचना निधि योजनायें, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एन0ए0एम0), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एन0आर0डी0डब्ल्यू0पी0), अटल मिशन फार रिजूवेनेशन एण्ड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन 2.0 (अमृत 2.0), जिला पर्यावरण समिति/ जिला गंगा समिति, नेशनल क्लीन एअर प्रोग्राम (एन0सी0एम0पी0), सर्व शिक्षा अभियान (एस0एस0ए0), मिड-डे-मील योजना, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण 1.0 (एस0बी0एम0-जी), स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण 2.0 (एस0बी0एम0-जी), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (एन0एल0आर0एम0पी0), दूरसंचार, राजमार्ग राजमार्ग जैसे बुनियादी ढांचे से संम्बधित कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पी0एम0जी0एस0वाई0), डिजिटल इण्डिया-पब्लिक इन्टरनेट एक्सेस प्रोग्राम-प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य जनसेवा केन्द्र उपलब्ध कराना (पी0आई0ए0पी0), प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, पं. दीन दयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन0आर0एल0एम0), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पी0एम0ए0वाई0-जी), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (एम0जी0एन0आर0ई0जी0ए0), सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय गोकुल मिशन कार्यक्रम (राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना (एन0ए0आई0पी0-4), राष्ट्रीय पशुधन मिशन, खेलो इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पी0एम0एफ0बी0वाई0, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर0के0वी0वाई0), मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (एस0एच0सी0), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- प्रति बूंद अधिक फसल (पी0एम0के0एस0वाई0), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पी0एम0किसान), प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेन्सी योजना सहित अन्य योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिशा—निर्देशित करते हुए आदेश दिए कि बैठक के दौरान आपके द्वारा बताये समय पर कार्य पूर्ण होना चाहिए। जल्द ही इन सभी कार्यों के सम्बंध में बैठक आयोजित की जायेगी। अत: सभी अधिकारीगण अपने—अपने विभागों में सरकार द्वारा चल रही संचालित योजनाओं के बारे में अपडेट हो जाए। समीक्षा बैठक में आख्या रिर्पोट पेश करते हुए किस योजना पर कितना कार्य हुआ है, कितना शेष है और यदि 01 प्रतिशत भी कार्य रूका हुआ है तो वह पूरा क्यों नहीं हुआ, इसकी आख्या प्रस्तुत करेंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सभी योजनाएं समयान्तर, गुणवत्तापूर्ण और जन उपयोगी होनी चाहिए। पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार की आॅनलाईन/आॅफलाईन पेन्डेन्सी नहीं होनी चाहिए यानी कोई भी प्रकरण लम्बित ना रहने पाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला फारेस्ट आफिसर, सीएमओ, अपर नगर आयुक्त सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button