देवबंद में 10 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म में की घर वापसी, शुद्धिकरण यज्ञ के बाद लोगों ने बरसाए फूल

10 Muslim families in Deoband returned to Hinduism, people showered flowers after purification yagya

  • देवबंद के दस मुस्लिमों ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है
  • स्‍वामी यशवीर महाराज के आश्रम में हुआ शुद्विकरण यज्ञ
  • हिंदू धर्म अपनाने के बाद लोगों ने फूल बरसाकर स्‍वागत किया

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। देवबंद के रहने वाले दस मुसलमानों ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर ली। यह घर गुरुवार को बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में हुई। उन्होंने स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में शुद्धिकरण यज्ञ करके सनातन धर्म अपनाया। उनका कहना है कि वे अपने पूर्वजों के धर्म में वापस आना चाहते हैं। उनके पूर्वजों ने लगभग 40-50 साल पहले किसी कारणवश इस्लाम धर्म अपना लिया था।गुरुवार की सुबह मुस्लिम परिवार स्वामी यशवीर जी महाराज के आश्रम पहुंचा। उन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ करने और सनातन धर्म में वापसी करने की इच्छा जताई। यज्ञ के बाद सभी ने अपनी मर्जी से हिंदू नाम रखे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने किसी समय सनातन धर्म छोड़ दिया था। अब वे अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ने मंत्रों के साथ शुद्धिकरण यज्ञ संपन्न कराया।
मुस्लिम धर्म के इस परिवार ने पूरी श्रद्धा के साथ यज्ञ में घी और सामग्री की आहुतियां दी। परिवार के सभी दस सदस्यों ने अपने मुस्लिम नाम त्यागकर हिंदू नाम अपनाए। परिवार की मुखिया राजकुमारी कश्यप और मुखिया राजकुमाराव, साथ ही उनके बेटे बृजेश कश्यप ने इस घर वापसी पर खुशी जताई। यज्ञ पूरा होने के बाद, सदस्यों पर फूलों की वर्षा की गई। सनातन धर्म अपनाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्वामी यशवीर महाराज ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सभी मुसलमान पहले हिंदू थे। इस्लामिक हुकूमत में उनके पूर्वजों पर अत्याचार हुए या फिर किसी लालच में आकर उन्होंने सनातन धर्म छोड़ा था। स्वामी यशवीर महाराज ने उन सभी लोगों और परिवारों से सनातन धर्म में लौटने की अपील की, जिन्होंने इसे छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था. उन्होंने कहा कि अब देश में डरने की कोई बात नहीं है. सरकार अच्छा काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button