सुल्तानपुर में चौथी क्लास के बच्चे को लोहे की स्केल से पीटा, शरीर पर पड़े निशान

टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • स्कूल में शिक्षक ने चौथी क्लास के छात्र को बेरहमी से पीटा
  • पीड़ित छात्र के चाचा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
  • शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश। सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक टीचर ने गुस्से में चौथी क्लास के मासूम छात्र को बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की पिटाई लोहे की स्केल से की गई। शिक्षक प्रवीण सिंह ने कक्षा चार के छात्र की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह एक प्रश्न नहीं पूरा नहीं कर सका। छात्र के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है।
सात वर्षीय वेदांत सिंह कादीपुर के कटसारी का रहने वाला है। शुक्रवार को स्कूल के अंतिम पीरियड में शिक्षक प्रवीण सिंह ने एक प्रश्न पूरा न कर पाने पर उसकी पिटाई कर दी।आरोप है कि बच्चे को लोहे की स्केल से बेरहमी से मारा गया। इस दौरान बच्चे के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान बन गए।
सुल्तानपुर निवासी पीड़ित छात्र के चाचा हरीश कुमार सिंह ने मामले की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक से मिले, तो उन्होंने छात्र को ही दोषी बताया। साथ ही कार्रवाई करने पर बच्चे की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी। इसके बाद मामले के काफी तुल पकड़ लिया। वहीं सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button