साहब के बर्थडे पर ‘डिस्को बार’ बन गया थाना, कपड़े उतार कर पुलिसवालों ने जमकर लगाए ठुमके
On the officer's birthday, the police station became a 'disco bar', the policemen danced fiercely after taking off their clothes

- थाने में पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो वायरल हुआ।
- पार्टी में नाबालिग बच्चों का शामिल होना सवाल खड़ा कर रहा।
- वीडियो वायरल होने पर पन्ना एसपी ने कार्रवाई की है।
पन्ना/मध्य प्रदेश। पन्ना जिले के एक थाने से डांस एवं मौज मस्ती के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वहां नाबालिक बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस की मस्ती में चूर कुछ लोग ने अपने कपड़े उतार दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में पन्ना एसपी साइन कृष्णा थोटा ने पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल, पूरा मामला पन्ना जिले के धर्मपुर थाना का है। यहां पदस्थ थाना प्रभारी का जन्मदिन था। इस मौके पर थाने को सजाया गया था। डांस करने के लिए डीजे भी लगाया गया था। मामले में जब पन्ना एसपी साइन कृष्णा छोटा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाले सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया गया था। थाना प्रभारी का जन्मदिन था, वह मौके से जा चुके थे। मामले की जांच एसडीओपी कर रहे हैं। अगर थाना प्रभारी की दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि थानेदार साहब के जन्मदिन की पार्टी के वीडियो एक के बाद वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल के बाद लोग पन्ना पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो में थाने के अंदर की सजावट भी दिखाई दे रही है। साथ ही थाने के अंदर एक महिला पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को देख रही थी। फिलहाल कार्रवाई की बात की जा रही है। वैसे इसके पहले भी कई बार ऐसे मामले हो चुके हैं।




