ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने पहुंचा फरार अपराधी! मंत्री हुए नाराज फिर एक्शन में आई पुलिस ने किया गिरफ्तार

अशोकनगर/मध्य प्रदेश। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में एक फरार अपराधी पहुंच गया। वह किसी दूसरे के नाम का टोकन लेकर सिंधिया तक पहुंचा था। पहले तो पुलिस ने उसे हटा दिया। बाद में सिंधिया ने उसे दोबारा बुलाया और पूछा तो पता चला, उस पर दो दिन पहले एफआईआर दर्ज हुई है और वह फरारी में चल रहा था। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में अजब-गजब मामला हो गया। जब सिंधिया ने स्वयं जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को किसी दूसरे व्यक्ति का नाम का आवेदन लेकर पहुंचे युवक को पकड़ लिया और फिर सिंधिया ने पुलिस अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए और तुरंत व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
मामला अशोकनगर जिले के कचनार क्षेत्र का है, जहां पर सिंधिया ने जनसुनवाई के लिए कैंप लगाया था। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और इसी बीच राजीव आम का युवक सिंधिया के पास कचनार के शासकीय स्कूल की शिकायत लेकर पहुंचा। वह शिक्षकों की शिकायत करने लगा।
जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उसका नाम पूछा तो, उसने कहां की वह किसी दूसरे व्यक्ति का आवेदन लेकर आया है तो सिंधिया नाराज हो गए। उन्होंने कि दूसरे के टोकन पर शिकायत लेकर कैसे आए। सिंधिया के लहजे को देखकर पुलिसकर्मी हरकत में आए और उसे पकड़कर साइड में कर दिया।
लेकिन सिंधिया ने दोबारा उसे बुलाया और पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि युवक पर 2 दिन पहले ही एफआईआर हुई है। वह उसी मामले में फरार चल रहा है, जिसके बाद सिंधिया ने पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को एक और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।




