दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

Two-day knowledge sharing program inaugurated

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले में आज दिनांक 27/01/2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र विजयीपुर में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदय विजयीपुर श्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं विकास खंड विजयीपुर के डायट मेंटर आदरणीय श्री विनय मिश्र जी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड के एआरपी श्री पुष्पेंद्र सिंह, श्री नवल किशोर वर्मा उपस्थित रहे। आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय और आदरणीय डायट मेंटर महोदय द्वारा शिक्षकों द्वारा प्रदर्शित किये गए नवाचारों का सूक्ष्म अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डायट मेंटर महोदय द्वारा शिक्षकों से नवाचारों के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्य नवाचारों में खेल खेल में गणित सीखे क्विज़ बोर्ड, गुणा की संक्रिया, वाक्य निर्माण व पठन, संगीत के माध्यम से प्रकाश संश्लेषण,ध्वनि का संचरण, राज्य एवं राजधानी, राष्ट्रीय प्रतीक, हमारा परिवार,पोषण, गणित किट आदि रहे। नवाचार साझा करने वाले शिक्षकों में दिनेश सिंह, रविचंद्र, लालमती, पूजा सिंह, सुधा सिंह, सुशीला देवी, सुधा देवी , नीरज उत्तम, अर्चना मौर्य आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button