पत्रकार से मारपीट मामले में सलमान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश

मुंबई,(महाराष्ट्र) । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2019 में पत्रकार से मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में एक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। बता दें कि वर्ष 2019 में एक पत्रकार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को बॉम्बे हाइकोर्ट ने इस शिकायत को खारिज कर दिया है।
बता दें कि आज इस मामले में जस्टिस भारती डांगरे ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, ‘सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख द्वारा दायर की गई एप्लीकेशन स्वीकार की जाती हैं। कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया है। हाईकोर्ट ने पिछले साल एक निचली अदालत द्वारा सलमान खान और शेख को जारी की गई प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया है।




