ग्वालियर से आया धर्मांतरण का मामला, अरमान खान ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा 5 साल तक लूटी आबरू

A case of religious conversion came from Gwalior, Arman Khan trapped a Hindu girl in a love trap and raped her for 5 years

ग्वालियर/मध्य प्रदेश। जिले की एक युवती ने सालबई गांव के अरमान खान पर 5 साल तक शारीरिक शोषण और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती किसी तरह अरमान के चंगुल से छूटकर राहगीरों की मदद से डबरा सिटी थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अरमान और उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
युवती का कहना है कि अरमान खान पिछले 5 सालों से उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह उस पर लगातार धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। घटना वाले दिन, अरमान उसे बाइक पर ग्वालियर ले जा रहा था, तभी वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटने में कामयाब रही। राहगीरों की मदद से वह डबरा सिटी थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।
युवती ने पुलिस से अरमान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उसने कहा, ‘मुझे अरमान खान निवासी डबरा पिछले 05 वर्षों से प्रेम जाल में फंसाकर शोषण कर रहा था। वह मुझ पर लगातार धर्मांतरण का दबाना बनाता था। आज मुझे बाइक पर बैठा कर ग्वालियर की तरफ ले जा रहा था, तभी मैं जैसे तैसे उसके चंगुल से छूटी और वहां पर मौजूद राहगीरों की मदद से डबरा के सिटी थाना पहुंची हूं, मैं चाहती हूं पुलिस उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।’
इस मामले में हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे और पीड़िता से बात की। उन्होंने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अरमान खान और उसके चाचा पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button