ओडिशा से नोएडा आ रहा था 9 करोड़ के गांजे से भरा डंपर,तस्‍कर गिरफ्तार

गांजा तस्करों में आजमगढ़ जिला कोर्ट का रिकॉर्ड कीपर भी शामिल

नोएडा ब्यूरो। नशे के शौकीन की संख्या एनसीआर में ज्यादा होने के कारण नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं। ओडिशा से नोएडा में एक डंपर में 18 क्विंटल से ज्यादा गांजा भरकर ला रहे तस्कर खुद को पुलिस से बचाने के लिए डंपर के आगे एक ईको स्पोर्ट्स कार लेकर चल रहे थे। इस कार पर न्याय विभाग का नेमप्लेट लगा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत 9 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। इस गिरोह का खुलासा एंटी नारकोटेक्स टास्क फोर्स की तेजतर्रार डिप्टी एसपी डॉक्टर बीनू सिंह की अगुवाई में की गई। गांजा तस्करों में आजमगढ़ जिला न्यायालय में रिकॉर्ड कीपर के पद पर तैनात रामसागर यादव भी शुमार है, ईको स्पोर्ट्स कार उसी की है।डिप्टी एसपी डॉक्टर बीनू सिंह ने बताया कि प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे गिरोहों को नष्ट करने की कड़ी में एक मुखबिर की सूचना पर टीम काफी लंबे समय से काम कर रही थी। ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर के विभिन्न शहरों में बेचने का कारोबार करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिलने पर इसको दबोचने में जुटी थी। बीते रविवार को सटीक सूचना के बाद इस टीम ने शातिर गांजा तस्करों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया।
इस दौरान टीम ने तस्करों के पास 18 क्विंटल 30 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ डंपर और कार भी बरामद की। गिरफ्तार चारों तस्करों ने बताया कि वह ओडिशा से कम दाम में गांजा लाकर एनसीआर में नोएडा सहित कई शहरों में बेचते हैं।
यूपी में गांजे की अब तक सबसे बड़ी बरामदगी के बाद तस्करों के एनसीआर सहित किन-किन जिलों में तार हैं, इसके बारे में पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई हो रही है। नोएडा लाए जा रहे बरामद गांजे की अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में पुंडलिक (35) निवासी रायपुर छत्तीसगढ़, संतोष यादव (45 वर्ष), रामसागर यादव (53 वर्ष) और मंगेश यादव (24 वर्ष) निवासी आजमगढ़ शामिल हैं।
नोएडा सहित कई जिलों में सप्‍लाई करते हैं गांजा
टीम ने चारों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से एक डंपर और ईको स्पोर्ट् कार जब्त कर ली है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा खरीदकर लाते हैं। नोएडा सहित यूपी के कई जिलों में बेचते हैं। बरामद गांजा को वह एक पार्टी को बेचने नोएडा जा रहे थे। तस्करों से मिली जानकारी नोएडा सहित प्रदेश के बाकी जिलों में पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ शेयर किया जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button