महापंचायत आ रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने रोका, ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में जुटे किसान

Police stopped Rakesh Tikait coming to Mahapanchayat, farmers gathered in large numbers in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो प्वाइंट पर होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सैकड़ों की संख्या में किसान आयोजन स्थल पर जुटना शुरू हो गए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण से प्रभावित क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से महांपचायत में पहुंच रहे हैं। महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के किसान पहुंच रहे हैं। टप्पल से ग्रेटर नोएडा में महापंचायत में आ रहे राकेश टिकैत को पुलिस ने रोक लिया।
दलित प्रेरणा स्थल पर महापड़ाव के दौरान किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित महांपचायत को देखते हुए आयोजन स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि किसान आबादी निस्तारण, लीजबैक प्रकरण, 10 प्रतिशत विकसित भूखंड व 64.7 प्रतिशत मुआवजे की मांग को लेकर पिछले कई साल से आंदोलनरत है। किसानों ने दो दिन पहले दिल्ली कूच का एलान किया था। जिसके बाद किसानों को नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल रोक दिया गया था। जहां किसान अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए थे।
किसानों को तितर-बितर करने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने 150 किसानों को गिरफ्तार कर लिया था। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जेल में बंद नेताओं को अविलंब रिहा कर पंचायत में पहुंचने की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने छह दिसंबर को दिल्ली कूच का एलान किया है। संभावना है कि यहां के किसान भी उसमें शामिल हों। यदि ऐसा होता है तो उन्हें रोकना पुलिस के लिए फिर से चुनौती खड़ी होगी।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा का कहना है कि किसान एक जात है। किसानों को कोई भी दिक्कत परेशानी होने पर पूरा सहयोग किया जाएगा। हालांकि इस बारे में कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। किसी भी किसान संगठन की ओर से सहयोग मांगने पर पूरा साथ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button