दबंग प्रधान के खिलाफ एक सैकड़ा ग्रामीणों ने एसडीऍम को सौंपा ज्ञापन
Hundreds of villagers submitted a memorandum to the SDM against the domineering Pradhan

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरु थाना क्षेत्र के विकासखंड धाता के चांदपुर औढेरा गांव का प्रधान पति व लेखपाल की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर खागा एसडीऍम से लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय मांगा। ग्रामीणों का आरोप रहा की दबंग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपने दबंगई के बल पर निर्माण करवा रहा हैं जिसमे मुख्य रूप से क्षेत्रीय लेखपाल का पूरा सहयोग हैं।
ग्रामीणों ने प्रधान की दबंगई को लेकर तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की तथा बारात घर के नाम से एलाट ज़मीन पर जबरन कब्जा को लेकर एसडीऍम से गुहार लगाई। ग्रामीणों में ज्यादातर महिलाएं शामिल रहीं जिनमे उत्तम गुप्ता, महिपत, पप्पू पासवान, रूपराज कुमार, कंचन पटेल, मुन्ना मुखिया, सरवन कुमार गुप्ता, ग़ुज्जर पटेल, धुरु कुमार पटेल, लाला पासवान,आदि लोगों ने बताया कि दबंग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह ग्राम समाज जमीन पर अपना अवैध रूप से मकान बना रहा है जोकि यह जमीन पूर्व प्रधान/ विधायक कृष्णा पासवान द्वारा बारात घर के लिए पारित कर दी गई थी अब इसी जमीन पर लेखपाल की मिलीभगत से जबरन निर्माण करवा रहा हैं। जिसकी चारो तरफ की दीवार बनकर तैयार हैं अब लिंटर डालने की तैयारी की जा रहीं हैं। हम ग्रामीण ज़ब इसका विरोध करते हैं तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन सिंह बोलता हैं की मै गांव का प्रधान हुँ जिसको जो करना हैं कर लें इसी को लेकर हम ग्राम वासियों ने खागा तहसील आकर एसडीऍम को लिखित शिकायती पत्र देते हुए निर्माणधीन कार्य को तुरंत रुकवाया जाए।और दबंग प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्रीय लेखपाल पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
वही मामले को लेकर खागा एसडीऍम अजय कुमार पाण्डेय का कहना था की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जिसकी जांच होने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।




