बिहार में समलैंगिक शादी? दो लड़कियों ने मंदिर में लिए सात फेरे, पति बनी अनिशा बोली- पहले कोर्ट में की मैरिज

बक्सर,(बिहार)। बक्सर जिले के डुमरांव का डुमरेजनी मंदिर परिसर समलैंगिक शादी का गवाह बना। यहां आर्केस्ट्रा पार्टी में बतौर डांसर काम करने वाली दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों कोरानसराय की एक आर्केस्ट्रा पार्टी में पिछले तीन साल से काम कर रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। फिर दोनों ने सात फेरे ले सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई हैं। शादी करने वाली लड़िकयों में एक त्रिवेणीगंज सुपौल की रहने वाली अनिशा कुमारी पिता उमेश सरदार है। जबकि दूसरी जयनगर (अररिया) की रहने वाली पायल कुमारी पिता फेकू सरदार है।

अनिशा ने बताया कि दोनों ने डुमरेजनी मंदिर में शादी करने के पहले डुमरांव अनुमंडलीय कोर्ट पहुंचकर पहले अपनी शादी को कानूनी जामा पहनाया। दोनों ने कोर्ट में शादी की।इसके बाद डुमरांव के सबसे प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मत्था टेकने के बाद दोनों ने अपने साथियों की मौजूदगी में मंदिर में सात फेरे लिए।मंदिर में पति बनी अनिशा और पत्नी बनी पायल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पति बनी अनिशा ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी से ही समलैंगिक शादी रचाई है। उसके घरवालों ने भी शादी को मंजूरी दे दी। लेकिन पायल के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button