दिल्ली द्वारका के डाबड़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़

सद्दाम गौरी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

  • दिल्ली के डाबड़ी इलाके में पुलिस और बदमाशों को बीच मुठभेड़
  • सद्दाम गोरी गैंग के दो बदमाशों, सूरज और फैज को गिरफ्तार किया
  • मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली लगी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान सद्दाम गोरी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। जिसकी पहचान सूरज के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान फैज उर्फ पठान के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस टीम ने दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं।
डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने बताया कि सूरज मर्डर, डकैती, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट इत्यादि के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस को इसकी द्वारका नॉर्थ और द्वारका साउथ थाना के चार मामलों में तलाश थी इसका साथ ही फैज भी पहले से दो मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने जब बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो सूरज ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाकर दबोचा।
एसीपी ईशान भारद्वाज की देखरेख में एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव की टीम ने इन दोनों बदमाशों को ट्रैक किया था। यह दोनों अपने विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने के लिए निकले थे। जैसे ही बिंदापुर जेजे कलोनी इलाके में पहुंचे पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ में सूरज के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह अक्टूबर में जेल से बेल पर रिलीज होकर बाहर आया था। इस पर सभी 13 मामले डाबड़ी थाना में ही दर्ज हैं। ये 4500 रुपये में हथियार और कारतूस खरीदकर लाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button