फिर शर्मसार हुई खाकी, पुलिस के अधिकारी पर 15 साल की नाबालिग के साथ रेप का आरोप, केस दर्ज

दौसा,(राजस्थान)। राजस्थान में एक बार फिर खाकी के शर्मसार होने की घटना सामने आई है। हाल ही में एक पुलिस अधिकारी पर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले में दौसा जिले के महिला थाने में आरोपी सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल 15 साल की एक नाबालिग लड़की के पिता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि गत 18 अगस्त को अलवर जिले के टहला थाने में तैनात एएसआई रूपचंद यादव ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
इस घटना के बाद दौसा ही नहीं अलवर शहर में भी हडकंप मचा हुआ है। दौसा जिले में पीड़ित की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता के मेडिकल और बयान भी कराए गए हैं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला अपराध अनुसंधान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना ने बताया पूरे मामले की जांच की जारी है और शीघ्र ही मामले में अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। इस मामले में पीड़िता के मेडिकल और बयान कराए जा रहे हैं साथ ही अलवर के टहला थाने के एएसआई के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी एएसआई रूपचंद यादव ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले की तह तक जांच कर रही है और जल्द ही घटना की जानकारी देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button