बिग बॉस 16 में साजिद खान के खिलाफ शिकायत करने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को मिली रेप की धमकियां

नई दिल्ली।  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को रेप की धमकी दी जा रही है। ये जानकारी खुद मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दी है। स्वाति मालिवाल ने हाल ही में बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे साजिद खान को रिएलिटी शो से बाहर निकालने की मांग की थी।

वहीं पत्र लिखने के बाद अब उन्हें बलात्कार की धमकियां दी जा रही है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर पर दी है। बता दें कि मालिवाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे गए पत्र में कहा था कि साजिद खान के खिलाफ मी टू मुहिम के दौरान कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दिल्ली के साइबर अपराध प्रकोष्ठ से शिकायत करते हुए कहा कि जबसे ये मामला चर्चा में आया है तब से सोश मीडिया के जरिए उन्हें बलात्कार की धमकियां दी जा रही है।

दिल्ली के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत करने के साथ ही डीसीडब्ल्यू की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मांग की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को तत्कार गिरफ्तार किया जाए। जानकारी के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने बीते 10 अक्टूबर को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद खान को बाहर निकालने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बिग बॉस ऐसा शो है जिसे रोजाना लाखों दर्शक देखते हैं। ऐसे में साजिद को बिग बॉस में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि #MeToo कैंपेन के दौरान भी निर्देशक और बिग बॉस प्रतियोगी  साजिद खान के खिलाफ दस महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। साजिद खान ने अपनी फिल्मों ‘हाउसफुल 4’ और ‘हमशकल्स’ में भूमिका पाने के लिए कुछ नाबालिगों को ऑडिशन के दौरान नग्न होने के लिए कहा था।

बता दें कि मी टू कैंपेन के दौरान जब महिलाओं ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने आरोपों पर सख्ती दिखाते हुए साजिद को एक साल के लिए निलंबित करने का फैसला किया था। 2019 में  उन्हें फिल्मों का निर्देशन करने से रोका गया था। यहां तक की फिल्म हाउसफुल 4 से निर्देशक के तौर पर भी वो आउट हो गए थे। हालांकि इस मूवमेंट में नाम आने और निलंबित होने के बाद साजित लंबे समय तक इंडस्ट्री से भी दूर थे।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने कहा कि साजिद पर आरोपों के बाद एक वर्ष का बैन लगाया गया था। उनपर से प्रतिबंध हटाया जा चुका है। साजिद अपनी सजा पूरी करने के बाद और आजीविका चलाने के लिए साजिद अब बिग बॉस में गए है। ऐसे में अब उन्हें शो में शामिल होने की अनुमति मिलनी चाहिए और उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button