उत्तर प्रदेश में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल, नाम भी है खास

The world's largest school is in Uttar Pradesh, its name is also special

उत्तर प्रदेश डेस्क। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ से भी अधिक है। उत्तर प्रदेश में एक से बढक़र एक विशेषता मौजूद हैं। इसी कड़ी में सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भी मौजूद है। उत्तर प्रदेश में मौजूद दुनिया के सबसे बड़ी स्कूल का नाम भी उत्तर प्रदेश की तरह से ही खास नाम है।
शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश
आपको बता दें कि अन्य क्षेत्रों की तरह से ही उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कुल 51 यूनिवर्सिटी हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 19 स्टेट यूनिवर्सिटी, एक ओपनप यूनिवर्सिटी, एक डीम्ड यूनिवर्सिटी तथा 30 प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में 172 राजकीय महाविद्यालय, 331 सहायता प्राप्त गैर सरकारी महाविद्यालय, 332 सहायता प्राप्त गैर सरकारी महाविद्यालय तथा 7375 पूरी तरह से प्राइवेट महाविद्यालय हैं। उत्तर प्रदेश में स्कूलों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एक लाख 50 हजार (1.50 लाख) स्कूल हैं। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में दो करोड़ 57 लाख (2.57 करोड़) छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। उत्तर प्रदेश के इन्हीं स्कूलों में एक ऐसा स्कूल भी है जो दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल
आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद है। उत्तर प्रदेश में स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्कूल का नाम सिटी मोंटेसरी स्कूल है। उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में मौजूद सिटी मोंटेसरी स्कूल की एक को-एजुकेशन इंग्लिश मीडियम प्राइवेट स्कूल है। इसकी स्थापना 1959 में डॉ. भार्गवी देवी और डॉ. जगदीश गांधी ने की थी। सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा विद्यालय है, जिसमें 55,000 से अधिक छात्र और 4,500 कर्मचारी हैं। सिटी मोंटेसरी स्कूल शिक्षा पद्धति पर आधारित है, जो बच्चों को स्वतंत्र रूप से सीखने और विकसित होने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस स्कूल ने अपने सिलेबस में साइंस, मैथ्स, इंग्लिश, हिंदी, सोशल साइंस और आर्ट को शामिल किया है। सीएमएस स्पोर्ट्स, संगीत और नाटक सहित विभिन्न को करिकुलर एक्टिविटी की भी पेशकश करता है।
सिटी मोंटेसरी स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। 1993 में, इसे संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन से शिक्षा के लिए पांचवां इंदिरा गांधी पुरस्कार मिला था। फिस साल 2002 में, इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े विद्यालय के रूप में मान्यता दी गई थी। सिटी मोंटेसरी स्कूल भारत और विदेशों में अपने पूर्व छात्रों के साथ एक मजबूत नेटवर्क बनाए हुए है. इसके पूर्व छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, जिसमें शिक्षा, व्यवसाय, सरकार और मनोरंजन शामिल हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल उत्तर प्रदेश में स्थापित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button