अकासा एयर कानपुर से फ्लाइट सर्विस करेगी शुरू, दिल्ली-मुंबई के यात्रियों का इंतजार खत्म

कानपुर/उत्तर प्रदेश। इंडिगो के बाद अब अकासा एयर भी कानपुर एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का संचालन करेगी। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को अकासा की एक टीम ने टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण कर लिया। संभावना इस बात की है कि 2 अप्रैल से दिल्ली और मुंबई की एक-एक फ्लाइट शुरू हो जाएगी। दोनों विमानों का समय सुबह का होगा। कानपुर में लंबे समय से दिल्ली और मुंबई के लिए सुबह फ्लाइट चलाने की मांग उठती रही है। जल्द ही फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।
कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से जून-2023 में सेवाएं शुरू की गई थीं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऐलान के बाद प्राइवेट करियर इंडिगो ने दिल्ली की फ्लाइट शुरू की थी, क्योंकि कुछ महीने पहले ही स्पाइसजेट ने एयरक्राफ्ट और कंपनी में आर्थिक दिक्कतों के चलते कानपुर से अपना सामान समेट लिया था।
फ्लाइट बढ़ने की उम्मीदों को उस समय झटका लगा था, जब जनवरी के पहले हफ्ते से इंडिगो ने बेंगलुरु-कानपुर-बेंगलुरु फ्लाइट तीन महीने के लिए बंद कर दी थी। इसकी वजह प्रेट एंड विटनी इंजन के चलते कई एयरक्राफ्ट को संचालन से हटाने की मजबूरी थी। अप्रैल से ही बेंगलुरु फ्लाइट का संचालन हफ्ते में तीन दिन शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button