वाह क्या देशभक्ति है! सेना की वर्दी पहन दिव्यांग बच्चे ने एक पैर से किया डांस

Wow, what patriotism! A handicapped child wearing an army uniform danced with one leg

सुकमा/छत्तीसगढ़। गुरुवार को पूरे देश ने आजादी का जश्न मनाया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के हर जिले में झंडा रोहण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुकमा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक दिव्यांग ने जिस तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा है उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। वीडियो देखकर आप भी इस दिव्यांग बच्चे के लिए तालियां बजाने लगेंगे।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस डांस प्रस्तुति को देखकर हर कोई हैरान हो गया क्योंकि दिव्यांग ने एक पैर से अपना डांस किया। हालांकि इस बच्चे के बारे ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है।
डांस के दौरान दिव्यांग बच्चा सेना की ड्रेस पहने हुए है और देशभक्ति गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सुकमा छत्तीसगढ़ के उन क्षेत्रों में आता है, जो हार्डकोर नक्सली इलाका माना जाता है।
दिव्यांग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 41 सेकेंड का है। जिसमें बच्चों का एक दल देशभक्ति गाने पर डांस कर रहा है उसी दल में एक दिव्यांग बच्चा है जो डांस करते दिखाई दे रहा है। बच्चे के डांस का वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। बच्चे के डांस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और इसे तेजी से सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में झंडा फहराया। वहीं, प्रदेश में अलग-अलग जिलों में मंत्रियों ने झंडा फहराया और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button