शालीमार बाग स्थित सर्वधर्म शक्ति मंदिर में भजन संध्या के साथ हुई योग की शुरुआत

विजय लक्ष्मी पांडे,( दिल्ली ब्यूरो)। जैसा कि हम सभी जानते हैं की योग मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी एवं लाभदायक है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सर्वधर्म शक्ति मंदिर में पंडित ललित प्रसाद भट्ट जी के नेतृत्व में भजन संध्या के साथ-साथ योग की शुरुआत की गई है। सर्व धर्म शक्ति मंदिर के प्रांगण में प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक भजन संध्या की जाती है। ऐसी भजन संध्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मिलकर एक निर्णय लिया कि अगर हम थोड़ा समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की शुरुआत करें तो बहुत ही लाभदायक होगा। समस्त भक्त जनों के इस स्वस्थ एवं उच्च विचार से सहमत होकर पंडित ललित प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में युवा की शुरुआत की गई। योग के आसनों को सिखाने में मीनू जी का विशेष योगदान रहा है।

मंदिर के पंडित ललित प्रसाद भट्ट जी का कहना है कि भजन संध्या के बाद युवा की शुरुआत करना है इसमें अनुकंपा है और मानव शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। इस दौरान योग शिक्षिका मीनू जी ने कहा की सारे दिन की व्यस्त क्रियाकलाप के दौरान समय निकालकर योग करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। व्यस्त दिनचर्या के बीच में स्पेशल योगा के लिए समय निकालना संभव नहीं है इसलिए प्रतिदिन है भजन संध्या के दौरान योग की शुरुआत की गई है जो कि क्षेत्र के लोगों के लिए सराहनीय पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button