गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में मेड पर पेशाब से आटा गूंथ कर रोटी बनाने का आरोप, केस दर्ज

बर्तन में पेशाब कर उसी में रोटी बनाने का आरोप, महिला ने मोबाइल पर बनाया वीडियो

गाजियाबाद। आपके घर में भी मेड काम करती हैं तो उनकी गतिविधियों पर खास ध्यान रखें। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपनी मेड पर बर्तन में पेशाब कर उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मेड को पकड़ा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उनके यहां रीना नाम की मेड करीब 8 साल से काम करती है। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
महिला की ओर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पूरा मामला दिखा। वीडियो में महिला की करतूत सामने आई। वह बर्तन में पेशाब कर उसमें आटा लेकर रोटी बनाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद उन्होंने उससे इस बारे में बात की तो वह गुमराह करने लगी। वह परिवार को बरगलाने का प्रयास करती रही। महिला का कहना है कि उनके परिवार के लोग कुछ महीनों से लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्होंने मेड पर नजर रखना शुरू किया। इसमें उन्हें यह घिनौना कृत्य दिखा और वीडियो बना लिया। उन्हें शक है कि इसी कारण ऐसा हो रहा है। पुलिस इस मामले में सभी फैक्ट्स को चेक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button