फतेहपुर में लापता छात्रा की हत्या कर फेंका शव, सिर पर ईंट से वारकर मारा
Missing student murdered in Fatehpur and her body thrown away, rape suspected, killed by hitting with a brick on the head

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय किशोरी का जाफराबाद बाईपास के पास बाग से रक्तरंजित शव पड़ा मिला है। एएसपी व फील्ड यूनिट की टीम जांच को पहुंची है। दुष्कर्म के बाद हत्या की शंका जताई जा रही है। कस्बे की रहने वाली किशोरी शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी।
काफी देर बीत जाने के बाद जब परिजनों ने कोचिंग में पता किया, तो मालूम हुआ किशोरी कोचिंग पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने तलाश चालू की। कोई पता न लगने पर रात आठ बजे हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी हुई। देर रात 11 बजे किशोरी की मां की तहरीर पर लापता होने का मुकदमा दर्ज किया गया।
देर रात तक पुलिस की टीम खोजबीन करती रही। वहीं, करीब रात दो के बाद तक किशोरी के परिजन और मोहल्ले के लोग भी खोजबीन में जुटे रहे। इधर, बाईपास पर सुबह ग्रामीणों ने किशोरी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच-पड़ताल के दौरान घटनास्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर एक पुलिया के पास काफी मात्रा में खून पाया गया।
गर्भवती किशोरी की हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार सुबह बिंदकी कोतवाली में किशोरी का शव रखकर हंगामा शुरू किया दिया। परिजन खुलासे की मांग पर अड़े हैं। प्रदर्शन की जानकारी पर एएसपी, एसडीएम, सीओ समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारी परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटे हैं। परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की बात पर अड़े रहे। पुलिस ने सड़क पर लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा दिया। इसके बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। शव को पुलिस की निगरानी में घर पहुंचाकर दफनाया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की हाईस्कूल की छात्रा शनिवार की शाम कोचिंग के लिए निकली थी। छात्रा को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार की सुबह जाफराबाद बाईपास के पास स्थित एक बाग से छात्रा का रक्तरंजित शव बरामद किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के गर्भवती होना सामने आया है।




