गाजियाबाद के 72 वर्षीय बुजुर्ग पर आशिकी का नशा, मेड से छेड़छाड़ का आरोप
72-year-old Ghaziabad man intoxicated with love, accused of molesting maid

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बुजुर्ग की करतूत की जानकारी सामने आई है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक 72 साल के बुज़ुर्ग पर अपनी ही मेड से छेड़छाड़ और होटल में ले जाकर अश्लीलता करने का आरोप लगाया गया है। मेड के पति को शक हुआ तो सारी बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि बुजुर्ग ने उसे होटल में जॉब लगवाने के लिए कहा था। लेकिन वहां ले जाकर उसके साथ एक कमरे में गलत हरकत की। यह जानकर महिला के पति ने आरोपी को पकड़वाने लिए खुद प्लान बनाया।आरोपी बुजुर्ग को मेड ने कॉल कर बुलाया तो वह एक बार फिर उसे होटल लेकर जा रहा था। जहां से उन्होंने आरोपी को रोककर पुलिस को सूचना दी। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बुजुर्ग के मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड को चेक किया जा रहा है।
आरोप है कि महिला बुजुर्ग के घर पर काम करने के लिए गई थी। वहां उनके बहू और बेटा भी थे। यहां आरोपी ने एक दिन अकेला पाकर मेड से छेड़छाड़ की। इससे परेशान होकर उसने काम छोड़ दिया था। इसके बाद बुजुर्ग ने उसे कॉल करना शुरू दिया। बाद में उसने माफी मांगकर उसकी जॉब एक होटल में लगवाने का झांसा दिया। बात करवाने के नाम पर साथ लेकर गया। आरोप है कि वहां उसने होटल के एक कमरे में महिला के साथ अश्लीलता की। साथ ही, इस बारे में किसी को बताने पर जॉब नहीं मिलने की बात कही। लेकिन, आरोपी बुजुर्ग पकड़ा गया।




