5 हजार की रिश्वत लेते ऊर्जा-निगम कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
Energy Corporation employee arrested red handed while taking bribe of 5 thousand rupees

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते ऊर्जा निगम कर्मी को रंगे हाथ दबोच लिया। टेंपर्ड मीटर पर लगया जुर्माना समाप्त करने के लिए ऊर्जा निगम के tg2 ने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपित को एंटी करप्शन विभाग ने गिरफ्तार करते हुए थाना सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर की टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते ऊर्जा निगम कर्मी को रंगे हाथ दबोच लिया। टेंपर्ड मीटर पर लगया जुर्माना समाप्त करने के लिए ऊर्जा निगम के tg2 ने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपित को एंटी करप्शन विभाग ने गिरफ्तार करते हुए थाना सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क महमूद नगर निवासी जहांगीर अली से टेंपर्ड मीटर पर लगा जुर्माना समाप्त करने के लिए ऊर्जा निगम कर्मी ने पांच हज़ार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर से की थी। शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर की टीम ने मुजफ्फरनगर में जाल बिछा दिया था।
शुक्रवार को कच्ची सड़क पर जब जहांगीर ने 33/11 केवी सब स्टेशन रुड़की रोड पर तैनात टीजी2 मनीष गुप्ता को पांच हजार की रिश्वत दी। तो एंटी करप्शन विभाग सहारनपुर की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। मनीष गुप्ता को दबोच कर थाना सिविल लाइंस लाया गया जहां उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
प्लीज जहांगीर अली ने बताया कि उसकी ऊर्जा निगम कर्मी मनीष गुप्ता से कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद वह उसकी गैर मौजूदगी में एक दिन उसके घर आया। उसके साथ ऊर्जा निगम विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी थे। सभी लोग उसके घर पर लगा विद्युत मीटर उतार कर ले गए। इसके बाद उसने उसे फोन कर बताया था कि उसका बिजली मीटर टेंपर्ड पाया गया। जिस कारण उसे पर 1.78 लख रुपए का जुर्माना लगेगा। उसने जुर्माने से बचने के लिए इसकी आधी धनराशि उसे रिश्वत में देने की मांग की थी। इसके बाद धीरे-धीरे उसने मामला निप्लेन के लिए 5000 मांगे थे। शुक्रवार को वह रिश्वत में 5000 लेने आया था। तभी एंटी करप्शन विभाग ने उसे पकड़ लिया।




