स्वामी दयानंद अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया

दिल्ली ब्यूरो। स्वामी दयानंद अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दिवस महान समाजसेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता कुजूर, उप अधीक्षक डॉ. पूनम सरीन सहित सभी नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे। नर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और हाल ही में पदोन्नत हुए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स तथा नए नर्सिंग ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती गीता रानी, श्रीमती अलोशिया, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, नम्रता, हितेश, यशवंत, प्रीति सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा किया गया।
अवसर पर अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश बंसल तथा डॉ. आदर्श को भी नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नर्सिंग सेवाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए मरीजों की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया।




