रास्ता भटके 2 फ्रांसीसी नागरिकों को ‘एलियन’ समझ बैठे गांव वाले

गूगल मैप के भरोसे जा रहे थे नेपाल, पहुंच गए बरेली

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली में गूगल मैप के रास्ता भटकाने का एक और मामला सामने आया है। इस बार विदेशी नागरिक इस फेर में फंसे हैं। दरअसल, दो फ्रांसीसी नागरिक दिल्ली से काठमांडू के लिए साइकिल से निकले थे। गूगल मैप ने रास्ता भटका दिया तो बरेली के बहेड़ी में चुरैली गांव पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पहले तो उन्हें एलियन समझ लिया और तत्काल फोन करके पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि वे फ्रांसीसी नागरिक हैं। बाद में पुलिस ने उन्हें सही रास्ता दिखाकर रवाना किया।
दरअसल, फ्रांस के रहने वाले ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टियन फ्रैंकाइस ग्रेबियल 7 जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। यहां से उन्हें साइकिल पर पर सवार होकर नेपा के काठमांडू जाना था। अगले ही दिन गूगल मैप के सहारे दोनों साइकिल लेकर काठमांडू के लिए चल दिए। उन्हें पीलीभीत से होते हुए टनकपुर के रास्ते काठमांडू जाना था। लेकिन वो रास्ता भटक गए और बहेड़ी के चुरैली डैम की ओर पहुंच गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए वे लोग वहीं पर अपना टेंट लगाने लगे। आसपास गांव के लोगों को उनकी हेलमेट में टॉर्च चमचमाती दिखाई दी। उन्हें लगा कि वहां कोई एलियन है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये कोई एलियन नहीं हैं बल्कि दो फ्रांसीसी नागरिक हैं जो रास्ता भटक गए हैं। पुलिस दोनों को थाने पर लेकर आई और उनसे सारा मामला समझने की कोशिश की।
भाषा न जानने की वजह से पुलिस वाले मामला समझ नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य से फोन पर उनकी बात कराई। उन्होंने उनकी समस्या समझी और रात में उन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया। सुबह दोनों को सही रास्ता बताकर पुलिस ने टनकपुर के लिए रवाना कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button