फतेहपुर में ट्रक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंदा,समझौता कराने पहुंचे दलाल को परिजनों ने खदेड़ा
In Fatehpur, a truck driver trampled a security guard, the family members chased away the broker who had come to settle the matter

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में गोकुल फूड्स फैक्टरी में ट्रक चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। शव ट्रक में फंसा पड़ा हुआ है। कल्यानपुर थाने के कोरसम गांव के सत्येंद्र सिंह चौहान (55 ) तीन माह से गोकुल फूड्स में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर हैं।
सुबह सात बजे ड्यूटी पर घर से आए थे। कानपुर की सिक्योरिटी कंपनी ग्लोबल हक में काम करते हैं। ड्यूटी में फैक्टरी के अंदर कुर्सी में बैठे थे। मैदा लोड ट्रक अनलोडिंग के लिए चालक लगा रहा था। अनियंत्रित होकर सीधे सत्येंद्र सिंह चौहान के ऊपर चढ़ गया। सूचना पर परिजन फैक्टरी पहुंचे हैं। चर्चित दलाल समझौते के लिए परिजनों से बात करने पहुंचे।
उसे परिजनों ने खदेड़ दिया। चार घंटे बीत जाने के बाद भी मालिक और मैनेजर नहीं पहुंचे हैं। सत्येंद्र सिंह चौहान के पांच लड़कियां हैं और सभी शादीशुदा हैं। मौके पर पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हालहै। औंग थाना पुलिस, कल्याणपुर पुलिस, फील्ड यूनिट से मिथिलेश मौके पर मौजूदहै। नायब तहसीलदार रचना यादव, अरविंद कुमार तथा राजस्व टीम मौके पर पहुंची है।




