मुंबई के मुलुंड में हिट एंड रन का मामला, पुलिस ने फरार ऑडी कार चालक को किया गिरफ्तार

मुंबई/एजेंसी। वरली हिट एंड रन मामले की तरह सोमवार को मुलुंड में एक तेज रफ्तार ऑडी कार के चालक ने कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े दो ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो रिक्शा के दो चालक और दो यात्री बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर जबकि तीन अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी घायल नजदीकी अस्पताल में भर्ती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर कार छोड़कर भाग गया था।
सीसीटीवी की मदद पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी कार चालक दत्तात्रेय गोरे (43) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्ताराई उसके बहन के घर से हुई है। आरोपी कंजुरमार्ग का रहने वाला है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.15 बजे डंपिंग रोड पर घटी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि आरोपी का रक्त का नमूना कालिना फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है । प्रथम दृष्टया पाया गया कि आरोपी दुर्घटना के समय शराब के नशे में था। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि हाल ही में वर्ली में भी इसी तरह की घटना घटी थी। बीएमडब्ल्यू कार चालक मिहिर शाह के खिलाफ दोपहिया वाहन पर बैठी महिला कावेरी नखवा को कथित तौर पर टक्कर मार देने और इस हादसे में उसकी मौत हो जाने का आरोप लगा है। कावेरी पति प्रदीप के साथ ससुन डाक से मछली लेकर वरली कोलीवाड़ा स्थित घर आ रही थी। इस दौरान वर्ली में वह हादसे का शिकार बन गई। फरार चल रहे आरोपी मिहिर को पुलिस ने विरार से अरेस्ट कर उसे शिवडी कोर्ट में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में मिहिर के अलावा उसके पिता राजेश शाह और एक चालक राजऋषि बिदावत भी आरोपी हैं। दोनों को जमानत मिल चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button