‘मोहब्बत की दुकान का योद्धा’, बजरंग दल से विवाद के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ से राहुल गांधी ने की मुलाकात

कोटद्वार/उत्तराखंड। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की। ये वही दीपक हैं, जो कथित तौर पर मुस्लिम दुकानदार को परेशान करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने राहुल और दीपक की फोटो शेयर की और कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक से मिले। मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की मिसाल कायम की। यह देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित करेगी। दीपक ‘मोहब्बत की दुकान’ के योद्धा हैं। पूरे देश को उन पर गर्व है।”
जनवरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पटेल मार्ग पर ‘बाबा’ कपड़ों की दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की गई कि दुकान के मालिक वकील अहमद अपनी दुकान का नाम बदल दें। इसके बाद अहमद के दोस्त के बेटे दीपक और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई और मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा था।
बाद में हालात पर काबू पा लिया गया और पुलिस ने इन घटनाओं के सिलसिले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि किसी को भी शहर में शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

मोहब्बत की दुकान का योद्धा': राहुल गांधी ने बजरंग दल के सदस्यों से भिड़ने  वाले 'मोहम्मद दीपक' से मुलाकात की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button