प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन से फिसला यात्री, जीआरपी महिला कांस्टेबल ने बचाई जान, देखें वीडियो

लक्सर/उत्तराखंड। उत्तराखंड के लक्सर स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कहते हैं कि अगर आपके साथ भगवान सहाय हों तो फिर मौत भी मात दे जाती है। कुछ इसी प्रकार की स्थिति व्यक्ति के साथ दिखी। व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन के गेट पर लड़खड़ा गया। अचानक नीचे गिरा। पटरी पर आ गया। जिस किसी ने घटना को देखा, वह हैरान रह गया। इसी बीच महिला जीआरपी कर्मी की नजर उस पर गई। वह तेजी से महिला के पास पहुंची। उसका सिर पकड़ा और प्लेटफॉर्म सिरे से टिकाकर रखा। इसी बीच ट्रेन को किसी ने रोक दिया। इसके बाद व्यक्ति को बाहर निकाला गया। स्टेशन पर इस भयावह हादसे के बाद भी व्यक्ति की जान सलामत रही। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यात्री को खरोंच तक नहीं आई।ट्रेन रुकने के बाद यात्री को सकुशल बाहर निकाला गया। व्यक्ति के साथ घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। अचानक वह पीछे की तरफ लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। इसके बाद यात्री ट्रेन और पटरी के बीच में फंस गया। जंजीर खींचकर जब ट्रेन रोकी गई तो जीआरपी ने उसे बाहर निकाला। उसे खरोंच तक नहीं आई थी।
व्यक्ति के साथ इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्रेन लेट के बीच यह हादसा चर्चा का विषय बन गया है। अंबाला के पास किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस कारण पंजाब से आने वाली गाड़ियां देरी से चल रही हैं। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे की देरी से चल रही थी। लक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन रुकी। इसी दौरान कुछ यात्री खाने-पीने की चीज खरीदने के लिए लक्सर स्टेशन पर उतरे। दुर्घटना का शिकार हुआ व्यक्ति भी स्टेशन पर उतरा था।
स्टेशन पर सामान लेने के बाद यात्री जैसे ही ट्रेन के पास पहुंचा चढ़ा, गाड़ी चल दी। हड़बड़ी में उसने तेजी से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान नीचे गिर गया। ट्रेन आगे बढ़ती रही। सहयोगी यात्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह स्टेशन की तरफ देख रहे थे।
जीआरपी जवान उमा इस घटना को देख रही थी। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसे व्यक्ति पर उसकी नजर थी। वह यात्री को बचाने के लिए दौड़ी। उसने यात्री के दोनों हाथ पकड़ लिया। उसके सिर को प्लेटफॉर्म से टिका दिया। वह उसके सिर को बचाने का प्रयास करा रही थी। इसी दौरान स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या लोग जमा हो गए। इसी बीच ट्रेन के यात्रियों की भी घटना पर नजर गई। उन्होंने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। इसके बाद यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। यात्री को खरोंच भी नहीं आई। भगवान का सभी ने शुक्रिया किया। जीआरपी कॉन्स्टेबल उमा की भी सभी ने खूब तारीफ की।
घटना के संबंध में लक्सर जीआरपी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि जम्मू से सियालदह की ओर जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे की देरी से पहुंची। इसमें से एक यात्री खाने- पीने का सामान लेने के लिए नीचे उतरा और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। बैलेंस न बनने के कारणर वह ट्रेन से नीचे गिर गया। कॉन्स्टेबल उमा की सूझबूझ से उसे बचाया गया। यात्री को चोट नहीं आई थी। उसे फिर से ट्रेन पर चढ़ाया गया। वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button