मनरेगा तालाब निर्माण में जेसीबी से काम कराने की शिकायत

मनरेगा में पदस्थ कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में बैठकर ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्य का कर रहे है निरीक्षण?

शोभित शर्मा,कोरिया/छत्तीसगढ़। जनपद पंचायत खड़गवां के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरी बैरडाड में मनरेगा के तहत स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरपंच और पंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत देकर रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत नेवरी बैरडाड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों ने रोजगार सहायक पर जेसीबी मशीन से रात में तालाब की खुदाई कराने का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत को लिखित शिकायत की गई है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि रोजगार सहायक सभी कामों को अपने मनमानी ढंग से कार्य कराता है सरपंच एवं पंचों का कोई सलाह नहीं लेता है और ग्रामीणों का जाब कार्ड नहीं बनवाता है ग्रामीण जाब कार्ड के चलते परेशान हैं कुआं निर्माण बैगापारा में कुआं का कार्य पूर्ण हो चुका है रोजगार सहायक अपने परिवार का डिमांड कर हाजरी लगा रहा है और सभी कार्यों में मनमानी करता है।
मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन तालाब निर्माण कार्य ग्राम पंचायत नेवरी बैरडाड के रोजगार सहायक के द्वारा जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा है। इससे स्थानीय श्रमिकों को काम नहीं मिल पा रहा और योजना की मंशा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। सरपंच व पंचों का आरोप है कि कार्यस्थल पर जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई, जबकि मस्टर रोल में श्रमिकों की उपस्थिति दर्शाई जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मशीनों से कार्य कराए जाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत नेवरी में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल है और ग्रामीण अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button