खखरेरू थाना क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर, जिम्मेदार बेखबर

Illegal mining of soil is in full swing in Khakhreru police station area, responsible people are unaware

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है। उन्हें पुलिस और खनन विभाग का डर नहीं है। कबरा ग्राम सभा के मजरे मटिया फतेहपुर में तालाब में जेसीबी द्वारा खनन आए दिन होता रहता है। गांवों में खनन माफिया खेतों की छाती चीरकर जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाल कर निजी प्लाटो में मिट्टी डाल रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार तालाब में अवैध खनन सुबह से चल रहा था गरीब मजदूरों का काम जेसीबी द्वारा करवाया जा रहा है क्षेत्र के गरीब मजदूरों का कहना है कि हर कार्य जेसीबी से होगा तो हम मजदूर लोग काम करने कहां जायेगें। ऐसे में तो हम अपने बच्चों का भरण पोषण कैसे कर पाएंगे मजदूरों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों में मनरेगा जैसी स्कीम भी इस क्षेत्र में पूर्णताया फेल नजर आ रही है। इन दिनों क्षेत्र में जेसीबी रात और दिन बिना किसी डर के गरज रही है शासन के आदेश खखरेरू थाना क्षेत्र में हवा हवाई होते दिख रहा है।
प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।मिट्टी खनन में लगी जेसीबी,ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट और बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के प्रयोग में लाई जा रही हैं। ऐसे में प्रशासन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़कों पर अवैध मिट्टी से भरी ट्रॉलियां देर रात दौड़ती नजर आती हैं।
इस संबंध में खागा एसडीएम से फोन पर संपर्क किया गया बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला जानकारी में आया है, जल्द राजस्व टीम व संबन्धित अधिकारीयों को भेजकर खनन की गई जगहों को चिन्हित कर खनन कराने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button