भागवत कथा में काली बने बच्चे के हाथ में था चाकू, 11 साल के मासूम के गले में जा धंसा, अस्‍पताल में मौत

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर के एक गांव में भागवत कथा चल रही थी। बुधवार को कथा का समापन होने के बाद गांव के कुछ नाबालिग बच्चे काली, राक्षस, भूत बनकर आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान काली बने बच्चे का चाकू राक्षस बने 11 वर्षीय बच्चे के गले में लग गया। बच्चा लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलान के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित बंबियापुर गांव में भागवत कथा चल रही थी। कथा के समापन के बाद गांव के 11 से 14 साल की उम्र के बच्चे आपस में खेल रहे थे। बच्चे मां काली, भूत और राक्षस बने थे। काली बने बच्चे के हाथ में चाकू था। नाट्यरूपांतरण में काली बने बच्चे की चाकू 11 वर्षीय बच्चे सनी के गले के निचले हिस्से में लग गई। सनी गंभीर रूप से घायल हो गया, और बेहोश कर वहीं गिर पड़ा।
सनी के माता-पिता उसे फौरन अस्पताल ले गए। इलाज के दौरन सनी कश्यप की मौत हो गई। सनी की मौत से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मृतक बच्चे के पिता बब्लू कश्यप ने बिल्हौर थाने में लिखिल शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना की वजह से गांव में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने 14 वर्षीय बच्चे को किशोर न्यायबोर्ड के सामने पेश करेगी। इसके साथ ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button