रोड पर एयर इंडिया का प्लेन! जहां से गुजरा लोगों ने ली सेल्फी, जाम में फंस गए पटना वाले

पटना/एजेंसी। हवाई जहाज को आसमान में उड़ते देखने वाले जब सड़क पर देखे तो उसका वीडियो बनाने में लगे। हवाई जहाज को सड़क पर चलता देख लोग हैरान थे। ट्रक पर लोड हवाई जहाज जहां से भी गुजरा लोगों ने सेल्फी ली और वीडियो बनाया। एयर इंडिया का हवाई जहाज सड़क पर देख लोग अचंभित थे। हालांकि, ट्रक पर एअर इंडिया का स्क्रैप जहाज लोड था। इसे ट्रक पर लोड कर अजमेर ले जाया जा रहा था।
नेशनल हाइवे पर एयर इंडिया का हवाई जहाज सड़क पर चलते देख लोग अपने-अपने मोबाइल में वीडियो कैद करने लगे। पटना के NH-30 दीदारगंज टोल प्लाजा के पास एयर इंडिया का विमान एक ट्रक पर लोड था। ट्रक पर हवाई जहाज का ये स्क्रैप था। हवाई जहाज लंबी होने के कारण ट्रक को सड़क पर घुमाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गई।
जाट गोल्डन ट्रांसपोर्ट अजमेर की ट्रक पर एयर इंडिया का स्क्रैप जहाज लोड था। पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा के पास सड़क चौड़ी होने के कारण ट्रक को घुमाने की कोशिश ड्राइवर कर रहा था। मगर, हवाई जहाज की लंबाई की लिहाज से सड़क छोटी पड़ गई। जिसके कारण रोड जाम हो गया। सैंकड़ों गाड़ियां टोल प्लाजा दीदारगंज के पास जाम में फंस गई।
दीदारगंज टोल प्लाजा के दर्जनों कर्मचारियों को सड़क जाम में फंसे ट्रक पर लोड एयर इंडिया के हवाई जहाज का स्क्रैप हटाने में पसीने छूट गए। किसी तरह ट्रक पर लोड स्क्रैप हवाई जहाज को घुमाकर दीदारगंज नेशनल हाइवे के रास्ते बख्तियारपुर की ओर रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button