आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी गई हत्या की धमकी

बरेली,(उत्तर प्रदेश)। बरेली में मशहूर प्रवचनकर्ता आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला गरमा गया है। बरेली में मिली धमकी पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि बरेली आएंगे देख लेंगे। उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि बरेली में आएंगे तो हम तुम्हारी ठठरी बांध देंगे। हालांकि, बागेश्वर धाम सरकार को धमकी मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। अनस अंसारी नामक युवक ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी मामले में पुलिस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली में अनस अंसारी नाम के युवक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी दी है। मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठोरा निवासी अनस अंसारी ने इंस्ट्राग्राम पर mr_anas2332 के नाम से आईडी बना रखी है। इस पर उसने सनातन धर्म और उसके प्रचारक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ पोस्ट की है। उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है।
विवादित पोस्ट की स्क्रीन शॉट को ट्वीट करके बरेली पुलिस, आईजी, एडीजी और डीजीपी को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। वही इंटेलिजेंस भी मामले की छानबीन में जुट गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि अनस अंसारी किसी आतंकी संगठन से तो जुड़ा हुआ नहीं है। वहीं इस मामले में एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अनस अंसारी नाम के व्यक्ति ने सनातन धर्म और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस की तरफ से हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




