पीएम मोदी के रोड शो के दौरान पुलिस और जिला सूचना अधिकारी के बीच हुई नोकझोंक

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान पुलिस अधिकारियों की भाजपा नेताओं से कई बार नोकझोंक हुई। मालीवाड़ा चौक पर बने रोड शो रूट के पहले सेक्टर में भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह पहुंचे तो एसीपी नितिन सिंह ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया, दूसरे सेक्टर का ग्रिल खोल वहां मौजूद समर्थकों को पहले सेक्टर में प्रवेश दे दिया। परिचय देने के बाद भी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता को पहले सेक्टर में अंदर नहीं आने दिया तो वह गुस्सा गए। गुस्से में लाल होकर भाजपा के प्रदेश एसएन सिंह एसीपी नितिन सिंह से बोले, कौन पुलिस अधिकारी है जो हमें अंदर नहीं आने दे रहा है। प्रमुख सचिव गृह से बात कराऊं क्या..?
इसके बाद उन्हें पहले सेक्टर में प्रवेश करने दिया गया है। इसी तरह का वाकया भाजपा नेता प्रदीप चौहान के साथ हुआ। उनकी भी प्रवेश करने के दौरान पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा नेता राजीव शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। रोड शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से पहले सुरक्षा में तैनात एएसपी जितेंद्र सिंह व जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह के बीच नोकझोंक हुई। दरअसल, पुलिस अधिकारी मीडियाकर्मियों समेत भाजपा नेताओं को सेक्टर में प्रवेश नहीं करने दे रहे थे। इस पर मीडियाकर्मियों व भाजपा नेताओं ने जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह से शिकायत की। एएसपी जितेंद्र सिंह से बात की तो वह उनसे भी भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने मामला शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button