सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू में मानसिक रोग जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। नगर पंचायत खखरेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक रोग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ीसंख्या में आये मरीजों का परीक्षण कर उन्हें जागरूक किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र खखरेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मानसिक रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। मानसिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आरंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र केशरवानी ने किया।
कार्यक्रम में इलाज हेतु नगर पंचायत व क्षेत्र से लगभग 109 मरीज आए। इस कार्यक्रम में जनपद से आए डॉ. आशीष कुमार मानसिक रोग विषेशज्ञ व महिला डॉ. रिंकी मानसिक रोग विषेशज्ञ, डॉ. वंदना वर्मा, फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह, डॉ. राजू राव सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।




