भाईचारे की अनोखी मिसाल, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शीतला माता मंदिर में लगवाई टाइल्स

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिल के ऊंचा गांव स्थित मस्जिद के साथ लगने वाले माता शीतला मंदिर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर टाइल्स लगवाए हैं। इसकी गांव के लोगों ने सराहना की है। मस्जिद कमिटी के प्रधान शेरखान मलिक, मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन, बाबू खान सिद्दीकी महमूद खान हाजी, सुलेमान सैफी हाजी, कम्मन सैफी शौकीन के अलावा साहिल खान जावेद, ठेकेदार उमरी खान के साथ मंथन करते हुए शीतला माता मंदिर की होली से पहले मरम्मत करवाने का निर्णय लिया। इस मरम्मत कार्य को करवाने में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी सहयोग दिया।
इसमें मंदिर परिसर में टूट-फूट के साथ टाइलस लगाने के अलावा सुंदरीकरण भी किया। ग्राम सेवा समिति के प्रधान प्रेम सिंह अधाना, श्यामवीर नरसिंह अधाना, सतीश अधाना ने सहयोग किया। प्रधान प्रेम सिंह अधाना ने मुस्लिम समाज का आभार जताते हुए कहा कि ऊंचा गांव हमेशा अमन भाईचारा और प्रेम का प्रतीक गांव रहा है।
मस्जिद कमिटी के प्रधान शेरखान मलिक ने बताया कि उन्होंने होली से पहले शीता माता मंदिर की मुरम्मत कराने के लेकर बैठक की थी। बैठक में इस पर सहमति बनी और इसका काम शुरू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस काम में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी सहयोग दिया। ग्राम सेवा समिति के प्रधान प्रेम सिंह अधाना ने मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा करवाए जा रहे इस काम की सराहना की और उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि हमारा गांव भाईचारे के लिए जाना जाता है। हमारा गांव भाईचारे और प्रेम का प्रतीक रहा है। मुस्लिम समुदाया द्वारा करवाए जा रहे इस काम से एक बार फिर भाईचारे का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button