अलवर में दर्जी को मिली बम से उड़ाने की धमकी तो याद आया कन्हैयालाल कांड

अलवर/राजस्थान। अलवर जिले में एक दर्जी को आतंकवादी संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। सदर थाना इलाके में दर्जी की दुकान चलाने वाले सोहनलाल जाटव को आतंकवादी संगठन पीएफआई के नाम से एक चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में जान से मारने और बम से उड़ाने की दर्जी को धमकी दी गई। सोहनलाल दर्जी को डाक के जरिए यह धमकी भरा पत्र 13 दिन पहले प्राप्त हुआ था। राजस्थान में इससे पहले कन्हैया लाल टेलर की हत्या को देखते हुए यह मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। खत को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पत्र में बम से उड़ाने की धमकी
पीड़ित सोहनलाल ने बताया की यह पत्र 13 दिन पहले उसके घर डाक के माध्यम से आया था। पत्र में लिखा है कि ‘सोहनलाल टेलर मेरी बात को अच्छी तरह से समझ लेना। यह जो तेरी दुकान है यह जगह मुसलामानों की है।’ इसी के साथ पत्र में लिखा है कि ‘सरदार और रोहिताश कुम्हार की दुकान भी मुस्लिम इलाके में है। हमे सरंपंच और आस पास के लोगो ने बताया है कि यह सारी जगह मुस्लिम भाइयो की है। आपने इन सभी पर कब्जा कर रखा है। चिमारों ने यह जगह मुस्लिम को बेच कर उनसे खाली करवा ली और मुसलमानों को धोखा दिया। लेकिन अब यह नहीं चलेगा। तुम्हारे से पहले धीरज से बोल रहा हूं कि आप इस जगह की सही कीमत ले लो और इसे खाली करो। अगर खाली नहीं किया तो आपको पता होना चाहिए की आखिर मैं कौन हूं। पीएफआई आपको 31 दिसंबर तक का समय दे रहा है, नहीं तो पीएफआई को पूरी दुनिया जानती है। एक रात में बम से सब नष्ट कर दूंगा। संभल जाओ। पीएफआई।’
अमेज़न वॉर्डरोब रिफ्रेश सेल – महिलाओं के कपड़ों पर 60% तक की छूट – अभी देखें |
पुलिस जांच में जुटी
सदर थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि परिवादी सोहनलाल जाटव की ओर से एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें पीएफआई की ओर से धमकी भरा पत्र उसे चुनाव से पहले मिला था। पत्र में 31 दिसंबर तक दुकान को खाली करने की बात कही गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button