गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड के दौरान दो वांछित गोकश गिरफ्तार

उपमा शर्मा,(गाजियाबाद)। गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दो वांछित गौकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। गोकशों ने पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर भागने का प्रयास किया था। हालांकि पीछा करने पर पुलिस पर गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बता दें कि बुधवार को गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस चिरोड़ी नहर पर ग्राम सिकरानी तिराहे पर अपराध की रोकथाम और रात में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे।

पुलिस पार्टी द्वारा बाइक का पीछा किया गया तो बाइक फिसल कर गिर गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दोनो व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए और पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों वांछितों से एक मोटरसाइकल, 2 तमंचा 315 बोर और 5 कारतूस- (03 खोखा 02 जिंदा) बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम सलमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर बागपत और दूसरे ने अपना नाम साजिद पुत्र सज्जाद उस्मानपुर थाना जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता मोहल्ला मुस्तफाबाद लोनी बताया है। पुलिस की तरफ से वांछित गोकशों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button