कानपुर में हेड कांस्टेबल निकला करोड़पति, आलीशान कोठी में मिलीं ऑडी, बीएमडब्लू और फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कारें

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में एक हेड कांस्टेबल ने अवैध तरीके से अकूत संपत्ति बनाई है। एंटीकरप्शन टीम के अधिकारी जब करोड़पति हेड कांस्टेबल की कोठी पर जांच करने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनकी आंखें फटी रह गईं। कोठी में ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी मंहगी कारें खड़ी थीं। इसके साथ ही सभी कारों का नंबर 0078 सेम है, और कोठी के अंदर स्वीमिंग पूल है। उसकी कोठी किसी फाइव स्टार होटल जैसी सुख-सुविधाओं से लैस थी। एंटीकरप्शन टीम ने कोठी की कीमत लगभग 1.50 करोड़ आंकी है, वहीं, सर्किल रेट के हिसाब से कोठी की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है।
हेड कांस्टेबल श्याम सुशील मिश्रा मूलरूप से मिरजापुर के भैंसा गांव का रहने वाला है। बर्खास्त हेड कांस्टेबल श्याम सुशील बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड का आरोपी भी है। एंटी करप्शन टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ चकेरी थाने में केस दर्ज कराया है।
एंटीकरप्शन की टीम चार साल से आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही थी। इसमें पाया गया कि श्याम सुशील मिश्रा के पास 3.11 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति मिली है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पिंटू सेंगर हत्याकांड में है आरोपी
एंटीकरप्शन इंस्पेक्टर चतुर सिंह के मुताबिक हेड कांस्टेबल श्याम सुशील मिश्रा के खिलाफ 2019 में शिकायत की गई थी। उसपर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। उस दौरान कांस्टेबल उन्नाव में तैनात था। इसी दौरान बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या हो गई। जिसमें श्याम सुशील को नामजद मुख्य आरोपी बनाया गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उन्नाव पुलिस ने अपराधियों से सांठगांठ के मामले में हेड कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया था।
जांच में नहीं कर रहा सहयोग
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि सभी ज्ञात स्त्रोतों 5.10 करोड़ की आय अर्जित् की। जबकि इसी समय अंतराल के बीच उसने चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण-पोषण में 8.21 करोड़ खर्च किया। वहीं 3.11 करोड़ की संपत्ति अतिरिक्त पाई गई है। इसके साथ ही आरोपी कांस्टेबल जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, नहीं बयान दर्ज कराने के लिए आ रहा है। जांच के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button